डुमरा: सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा युवती का चालान काटने पर हुआ विवाद, वकील पहुंचे
सीतामढ़ी शहर में ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी सवार युवती का चालान काट दिया जिसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। युवती वकील साहब के साथ पहुंच गई जिसके बाद यातायात इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि चालान गलत तरीके से नहीं काटा गया है जबकि लड़की ने कहा कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था फिर भी चालान काट दिया गया है।