नावकोठी: नावकोठी वार्ड 13 में छोटे बच्चे को लेकर एक महिला घर से लापता, परिजनों ने पुलिस से बरामदगी की लगाई गुहार
नावकोठी के वार्ड नंबर 13 से एक बच्चा के साथ महिला घर से लापता हो गई है। उसके पति ने नावकोठी थाना में आवेदन देकर अपने पत्नी और बच्चा के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। उसके पति ने बताया है कि मैं चक्का पर मजदूरी कर रहा था, 4:00 बजे जब घर लौटा तो मेरी पत्नी और बच्चे घर में नहीं थे। सगे संबंधियों के यहां काफी खोजबीन किया गया लेकिन इसका कोई सुराग नहीं मिला।