नावकोठी: महेशवारा में पिकअप भान और बाइक की टक्कर में बाइक सवार जख्मी,गंभीर अवस्था में बेगूसराय किया गया रेफर
महेशवारा मोड़ के निकट पिकअप भान और बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी नावकोठी में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि जख्मी की पहचान मंझौल के सिउरी निवासी विश्वनाथ राम का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में बेगूसराय रेफर कर दिया गया।