नावकोठी: तेज मूसलाधार बारिश से नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सड़कों पर हुआ जल जमाव, पीएचसी परिसर जलमग्न
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए तेज मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर भीषण जल जमाव से लोगों का आवाजाही प्रभावित हो गयी। पीएचसी परिसर में डेढ़ से 2 फीट पानी जमा हो जाने से स्वास्थ्य सेवा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। लोगों को मोबाइल सेवा आदि भी बाधित हो गया।