नावकोठी: पीएचसी नावकोठी में आशा कार्यकर्ताओं की उन्मुखीकरण कार्यशाला, लोकसभा चुनाव में आपात स्थिति से निपटने के दिए गए टिप्स
नावकोठी पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। उन्होंने उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के तहत आपात स्थिति से निपटने के लिए बूथ के आसपास स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा बुजुर्ग,दिव्यांग वोटर को सहयोग करने की अपील की।