नावकोठी: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जीविका दीदियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, नावकोठी में घर-घर दस्तक देकर की वोट डालने की अपील
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर जीविका दीदियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रखंड मुख्यालय में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने बताया की प्रखंड के सभी 106 कैडरों का दस्ता 6132 घरों में दस्तक देकर लोगों को वोट डालने की अपील कर रही है। मतदान के महत्व से लोगों को अवगत कराया गया।