नावकोठी: नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में आईसीडीएस के के द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान,सामूहिक रूप से दिलाया गया शपथ
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में आईसीडीएस कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों ने सामूहिक रूप से शत प्रतिशत मतदान करने एवं मतदान में हिस्सा लेने का शपथ लिया। महिला पर्यवेक्षिका के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में वोट डालने एवं मतदान के महत्व से लोगों को अवगत कराया गया।