छिंदवाड़ा नगर: छिंदवाड़ा में पानी की तरस नेता प्रतिपक्ष बोले अमृत योजना फेल नल मात्र 15 मिनट
छिंदवाड़ा में पानी की तरस नेता प्रतिपक्ष बोले अमृत योजना फेल नल मात्र 15 मिनट छिंदवाड़ा में भीषण गर्मी के बीच वार्ड क्रमांक-9 मोहरली के रहवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नियमित जलापूर्ति नहीं होने और क्षेत्र से बोरवेल पाइप निकाले जाने से नाराज लोगों ने आज बुधवार को दोपहर 2 बजे नेता प्रतिपक्ष हंसा दाड़े के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।