तुरकौलिया: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजूराहा फायरिंग रेंज के पास एक तस्कर को 5 पिस्टल, 10 मैगजीन व 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजूराहा फाईरिंग रेंज के पास से एक तस्कर को 5 पिस्टल,10 मैगजीन व 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गुरुवार जानकारी देते हुए सदर डीएसपी 1 दिलीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर समस्तीपुर जिले के बिभूतिपुर का मो अहमद है। एसपी द्वारा गठित टीम के सदस्यों के द्वारा उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ की गई है।