आमला: बोडखी स्टेट बैंक के पीछे नाली में मिला 56 वर्षीय बुजुर्ग का शव; शराब का आदी था, कल से लापता था
Amla, Betul | Jul 23, 2026 आमला तहसील मे 23 जुलाई को 5:30 बजे करीब आमला के बोडखी के स्टेट बैंक के पीछे 56 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का नाली मे शव पड़ा मिला है। शव मिलने पर क्षेत्र मे सनसनी फैल गई थी और लोगो कि भीड़ लग गई थी.लोगो की सूचना पर आमला पुलिस मौके पर पहुंची है।शव को आमला अस्पताल पहुंचाया है।जहाँ उसका पीएम किया जाएगा. आमला पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।