थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव रहीमपुर में करीब 60 बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। उक्त जमीन को लेकर पिछले छह महीनों से मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने रात के अंधेरे में चोरी-छिपे लगभग 50 लिप्टिस (यूकेलिप्टस) के पेड़ों पर आरी चला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची