सहारनपुर: स्कूली बच्चों ने रंगोली में उकेरा 'विकसित भारत', महापौर ने कहा- विकसित भारत के लिए हर रोज एक सकारात्मक कार्य करें
डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में शनिवार दोपहर 12:30 बजे ‘‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘हयूमन रंगोली’’ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर 2026 से ‘‘विकसित भारत 2047’’ हेतु शुरु किए गए सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की श्रृंखला में ही आज का आयोजन किया गया।