एक साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, मानटाउन थाना पुलिस की कार्रवाई
सवाई माधोपुर, मानटाउन थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेी के निर्देशन में थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने करौली जिले के सपोटरा थाना क्षेत्र के बूकना गांव निवासी हैमराज पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी के एक प्रकरण में न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के बाद पिछले एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
कार्रवाई में हेड कांस्टेबल भक्तवत्सल, कांस्टेबल दीपक एवं कांस्टेबल भरत की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।