प्रतापगढ़: राजस्व मंत्री हेमंत मीणा एवं सांसद सीपी जोशी ने मगरोड़ा पीएम श्री विद्यालय में नवीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया
प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मगरोड़ा में 3 नवीन कक्षों, आधुनिक लाइब्रेरी एवं बालवाटिका का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।