मोहड़ा: पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
Muhra, Gaya | Apr 12, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के भागलपुर और महम्मदपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया है। इसकी जानकारी देते हुए गेहलौर थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने रविवार की शाम 7 बजे बताया कि भागलपुर गांव से वारंटी सोनू साव और महम्मदपुर गांव से वारंटी मुन्ना मिस्त्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।