Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

करगहर: करगहर बाजार में लगातार लगने वाला जाम बना नासूर, जाम में फंसने के कारण एक बीमार महिला की हुई मौत

Kargahar, Rohtas | May 22, 2026
करगहर बाजार में लगातार लगने वाला जाम अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। शुक्रवार को जाम में फंसने के कारण एक गंभीर रूप से बीमार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार करगहर प्रखंड क्षेत्र के कनक सेमरिया गांव निवासी रामकली कुंवर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए करगहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया..

MORE NEWS

रोहतास जिले के सभी झरने हुए एक्टिव, कशिश झरना अपने अनोखे सौंदर्य से बिखेर रहा है प्राकृतिक छटा।

#rohtasdistrict #kashishwaterfall #bihar

रोहतास जिले के सभी झरने हुए एक्टिव, कशिश झरना अपने अनोखे सौंदर्य से बिखेर रहा है प्राकृतिक छटा। #rohtasdistrict #kashishwaterfall #bihar

Kargahar, Rohtas | Jul 28, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां काली बखोरापुर मंदिर में की पूजा-अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर स्थित प्रसिद्ध मां काली बखोरापुर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां काली से बिहार सहित सभी राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां काली बखोरापुर मंदिर में की पूजा-अर्चना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर स्थित प्रसिद्ध मां काली बखोरापुर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां काली से बिहार सहित सभी राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Kargahar, Rohtas | Jul 28, 2026

सासाराम अनुमंडल में दो जनवितरण दुकानों की अनुज्ञप्ति पुनः जारी

सासाराम अनुमंडल कार्यालय में अनुकंपा के आधार पर जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दो दुकानों की अनुज्ञप्ति पुनः निर्गत की गई। अनुमंडल प्रशासन द्वारा कोचस प्रखंड की स्नेहा कुमारी एवं कौशल्या देवी को जनवितरण दुकान संचालन की अनुज्ञप्ति प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार, दोनों को अनुकंपा के आधार पर यह अनुज्ञप्ति जारी की गई है। अनुमंडल प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों लाभुकों को जनवितरण प्रणाली के तहत दुकान संचालन की स्वीकृति दी।
इससे संबंधित क्षेत्रों में जनवितरण व्यवस्था के संचालन को निरंतर बनाए रखने में सुविधा होगी तथा लाभुकों को राशन वितरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रहेगी।

सासाराम अनुमंडल में दो जनवितरण दुकानों की अनुज्ञप्ति पुनः जारी सासाराम अनुमंडल कार्यालय में अनुकंपा के आधार पर जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दो दुकानों की अनुज्ञप्ति पुनः निर्गत की गई। अनुमंडल प्रशासन द्वारा कोचस प्रखंड की स्नेहा कुमारी एवं कौशल्या देवी को जनवितरण दुकान संचालन की अनुज्ञप्ति प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार, दोनों को अनुकंपा के आधार पर यह अनुज्ञप्ति जारी की गई है। अनुमंडल प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों लाभुकों को जनवितरण प्रणाली के तहत दुकान संचालन की स्वीकृति दी। इससे संबंधित क्षेत्रों में जनवितरण व्यवस्था के संचालन को निरंतर बनाए रखने में सुविधा होगी तथा लाभुकों को राशन वितरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रहेगी।

Kargahar, Rohtas | Jul 28, 2026

संझौली में बिजली चोरी पर विभाग का बड़ा प्रहार, छह लोगों पर प्राथमिकी व आर्थिक दंड।

विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं राजस्व वसूली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संझौली प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। कनीय विद्युत अभियंता संझौली एवं तकनीकी कर्मियों की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर छह लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान मीटर बाईपास कर बिजली चोरी मामले मे सिअरुआं निवासी अनिल पाल पिता-मंगरू पाल पर 31672, प्रमिला देवी पति-जसवंत सिंह पर 35135, राजेंद्र पाल पिता-राम नरेश भगत पर 20538, तेंदुआ के विनोद राम पिता-राम बचन राम पर 114942 का जुर्माना लगाया गया। वहीं बिना वैध कनेक्शन बिजली चोरी करते पाए जाने पर सिअरुआं के हीं बाबूराम सिंह पिता-राम सुगन सिंह पर 3289, तेंदुआ निवासी केश्वर सिंह पिता-राम निहोरा सिंह पर 19979 का दंड अधिरोपित किया गया। उक्त व्यक्तियों के परिसर मे मीटर भी अधिष्ठापित नहीं था तथा अवैध रूप से तार संयोजित कर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। उक्त सभी मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता संझौली प्रमुदित रक्त पटेल ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को भारी राजस्व हानि होती है तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने, समय पर बिजली बिल का भुगतान करने तथा जिन व्यक्तियों ने अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं लिया है, उनसे 'सुविधा बिहार' ऐप के माध्यम से नए कनेक्शन हेतु आवेदन कर विभागीय मीटर स्थापित होने के बाद ही बिजली का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है और इसके विरुद्ध विभाग का विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

संझौली में बिजली चोरी पर विभाग का बड़ा प्रहार, छह लोगों पर प्राथमिकी व आर्थिक दंड। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं राजस्व वसूली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संझौली प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। कनीय विद्युत अभियंता संझौली एवं तकनीकी कर्मियों की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर छह लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान मीटर बाईपास कर बिजली चोरी मामले मे सिअरुआं निवासी अनिल पाल पिता-मंगरू पाल पर 31672, प्रमिला देवी पति-जसवंत सिंह पर 35135, राजेंद्र पाल पिता-राम नरेश भगत पर 20538, तेंदुआ के विनोद राम पिता-राम बचन राम पर 114942 का जुर्माना लगाया गया। वहीं बिना वैध कनेक्शन बिजली चोरी करते पाए जाने पर सिअरुआं के हीं बाबूराम सिंह पिता-राम सुगन सिंह पर 3289, तेंदुआ निवासी केश्वर सिंह पिता-राम निहोरा सिंह पर 19979 का दंड अधिरोपित किया गया। उक्त व्यक्तियों के परिसर मे मीटर भी अधिष्ठापित नहीं था तथा अवैध रूप से तार संयोजित कर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। उक्त सभी मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता संझौली प्रमुदित रक्त पटेल ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को भारी राजस्व हानि होती है तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने, समय पर बिजली बिल का भुगतान करने तथा जिन व्यक्तियों ने अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं लिया है, उनसे 'सुविधा बिहार' ऐप के माध्यम से नए कनेक्शन हेतु आवेदन कर विभागीय मीटर स्थापित होने के बाद ही बिजली का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है और इसके विरुद्ध विभाग का विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Kargahar, Rohtas | Jul 28, 2026

सासाराम में गौ संरक्षण और धर्म रक्षा के उद्देश्य से गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गई। गीता घाट आश्रम से शुरू हुई यात्रा कलेक्ट्रेट तक पहुंची। इसमें साधु-संतों के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा में शामिल संतों ने कहा कि व्यावसायिक लाभ और उपेक्षा के चलते गौ-वंश का कसाईखानों में कटान हो रहा है, जो सनातन संस्कृति और मानवीय मूल्यों के लिए चिंताजनक है। संतों ने ज़ोर दिया कि गौ रक्षा किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

सासाराम में गौ संरक्षण और धर्म रक्षा के उद्देश्य से गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गई। गीता घाट आश्रम से शुरू हुई यात्रा कलेक्ट्रेट तक पहुंची। इसमें साधु-संतों के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा में शामिल संतों ने कहा कि व्यावसायिक लाभ और उपेक्षा के चलते गौ-वंश का कसाईखानों में कटान हो रहा है, जो सनातन संस्कृति और मानवीय मूल्यों के लिए चिंताजनक है। संतों ने ज़ोर दिया कि गौ रक्षा किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

Kargahar, Rohtas | Jul 28, 2026