कांके: चुटिया में कार सवार ने ठेले वाले को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Kanke, Ranchi | Oct 4, 2025 चुटिया में कार सवार ने ठेले वाले को टक्कर मार दी। हादसे का पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चुटिया में तेज रफ्तार कार एक ठेले को जोरदार टक्कर मारते हुए भाग जाता है। इस हादसे में ठेले वाले को गंभीर चोट आयी है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।