चिनाब ब्रिज पर पहली बार 100 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत
रियासी, जम्मू-कश्मीर। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज पर पहली बार वंदे भारत ट्रेन करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। यह भारतीय रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
रेल मंत्रालय ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड गेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम अनुमत गति बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा करने की मंजूरी दी है।
इससे पहले कटरा-संगलदान सेक्शन में अधिकतम गति 85 किमी और संगलदान-बनिहाल सेक्शन में 75 किमी प्रति घंटा निर्धारित थी।
#VandeBharat #ChenabBridge #IndianRailways #JammuKashmir #RailwayNews
Indore, Indore | Aug 20, 2026