लालगंज: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अदवा कॉलोनी पानी टंकी के पास से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हलिया थाना क्षेत्र के अदवा कॉलोनी पानी टंकी के पास से हलिया पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी किशोर तथा एक युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम 4:00 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया। इस संबंध में हलिया के एक गांव निवासी 14 वर्षीया किशोरी के पिता ने बीते 29 जून को थाने में तहरीर देकर किशोर के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई थी।