लालगंज: युवती के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
लालगंज युवती के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर रविवार को पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया। सराय थाना एवं लालगंज थाना की संयुक्त टीम ने समसपुरा गांव निवासी विवेकानंद साहनी के घर पर न्यायालय से जारी इश्तिहार का तामिला कराया। पुलिस ने माइक से उद्घोषणा कर लोगों को बताया कि आरोपी मामले में फरार है तथा उसकी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस