अलीगंज: अलीगंज के अकबर कोर्ट में नव विवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
शनिवार की दोपहर करीब1कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर कोर्ट में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।शादी के महज तीन माह बाद उसका शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटका मिला। मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताते हुए ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एटा मोर्चरी भेजा है,जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।