तेज रफ्तार पर लगाम लगाने जनपद जालौन में उतरी दो इंटरसेप्टर रॉयल एनफील्ड हंटर
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद जालौन में यातायात पुलिस को सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु 2 इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों (रॉयल एनफील्ड) को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि यह इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल (रॉयल इनफील्ड हंटर) आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त है, जिसमें ओवर स्पीड वाहनों का पता लगाने की प्रणाली (स्पीड लेजर गन), ई-चालान कैमरा, मल्टी टोन सायरन, पी.ए. सिस्टम, फ्लैशर/वार्निंग लाइट तथा अन्य आवश्यक तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध त्वरित एवं विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Jalaun Police
Orai, Jalaun | Jul 31, 2026