गुना नगर: गडला गिर्द गांव में पारदी गुट में एक लड़की की हुई संदिग्ध मौत, महिलाओं ने दूसरे गुट के लोगों पर लगाए आरोप
गुना में बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के गडला गिर्द गांव में पारदी समुदाय के एक गुट में 10 जुलाई को दोपहर में एक लड़की की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक लड़की की महिला परिजनों ने जिला अस्पताल में पारदी समुदाय के दूसरे गुट के लोगो पर आरोप लगाए। महिलाओ का आरोप है दूसरे गुट के लोग आए लड़की को कुएं में फेंक दिया। निकालकर हम जिला अस्पताल लाए डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।