गुना नगर: "सीटू के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी मांग दिवस मनाया गया , रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुच कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के आव्हान पर 10 जुलाई को श्रमिक हित में राष्ट्रव्यापी मांग दिवस मनाया गया। श्रमिक संगठनों ने मोदी सरकार पर श्रमिक विरोधी कानूनों को तेजी से लागू करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिए। गुना में भी श्रमिक संगठनों की अगुवाई में एक रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया।