गुना नगर: शास्त्री पार्क चौपाटी में चादर ओढ़ कर आए अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में फोड़ा कांच का काउंटर, कोतवाली में की शिकायत
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री पार्क चौपाटी में एक दुकान में रखे कांच के काउंटर को अज्ञात व्यक्ति ने फोड़ दिया। फरियादी रामसेवक ओझा ने 10 जुलाई को कोतवाली पुलिस को बताया, 3 जुलाई की रात के दरमियान चादर ओढ़ कर आए अज्ञात व्यक्ति ने मेरी दुकान का कांच का काउंटर फोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।