गुना नगर: सीटू के बैनर तले जिले के मजदूरों ने मांगों को लेकर गुना में की हड़ताल, प्रधानमंत्री के नाम गुना कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के बैनर तले 10 जुलाई को मजदूरों ने धरना प्रदर्शन कर हड़ताल की। सीटू के गुना से राज्य उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सरकार की नीतियों को काला बताते हुए कहा, श्रम कानून, श्रम संहिताओ एवं मजदूरों की मांगों को लेकर यह हड़ताल की गई है। प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। चार श्रम संहिताओ को वापस लेने मांग की गई।