गुना नगर: पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर देव प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा, तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन
गुना शहर में पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर 8 जुलाई से शुरू हुए तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 10 जुलाई को समापन हुआ। आयोजन समिति के लोगों ने बताया, भगवान राधा कृष्ण, श्री राम दरबार, शिव पार्वती, हनुमान जी महाराज और लक्ष्मी नारायण भगवान की प्रतिमाओं की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समापन पर भंडारा किया गया।