गुना नगर: मोटर साइकिल चोरी पर कार्यवाही न होने से परेशान सैयदपुरा निवासी हुकुमसिंह ने प्रशासन से लगाई गुहार
गुना: सैयदपुरा कैची बीड़ी कारखाने के पास रहने वाले हुकुमसिंह कुशवाह की मोटर साइकिल, अपाचे क्रमांक MQ5190 नीला रंग को उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। मोटर साइकिल की कीमत 1,50,000 रुपए बताई गई है। हुकुमसिंह ने इस घटना की सूचना 19 जून 2024 को थाना कैन्ट में दी, परन्तु एफ.आई.आर. दर्ज होने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।