भदेसर: चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर भदेसर थाना क्षेत्र में होड़ा चौराहे पर ओवरटेक के दौरान कार खाई में गिरी, 4 घायल
शैलेंद्र जैन ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर होंडा चौराहे के पास ओवरटेक करते समय गुजरात पासिंग कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार उदयपुर से चित्तौड़गढ़ जा रही थी। ओवरटेक के दौरान डिवाइडर से टकराकर खाई में फंस गई। ग्रामीणों ने कार सवार 4 लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से चित्तौड़गढ़ अस्पताल प