रजौन: ओड़हरा रेलवे गेट बंद करने के निर्देश पर प्रशासन ने किया निरीक्षण, गांव में दूसरा कोई रास्ता नहीं
Rajaun, Banka | Apr 9, 2026 भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित रजौन प्रखंड अंतर्गत ओड़हरा रेलवे गेट को बंद करने के रेलवे के निर्देश के बाद प्रशासनिक टीम ने ओड़हरा गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ।निरीक्षण के दौरान एडीएम अजीत कुमार, एसडीएम राजकुमार, बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, बीडीओ अंतिमा कुमारी,राजस्व अधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव तथा इंजीनियर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।