अजमेर जिले के जोतायां, गोयला, सातोलाव, शेरगढ़, जावला और चांदमा सहित क्षेत्रों में मंगलवार सुबह 7 बजे महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से गोवर्धन पूजा की। पूजा में महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में शामिल हुईं और मंदिर की परंपरा के अनुसार 11 दिन बाद एकादशी को गोवर्धन जी को पुष्कर रवाना किया जाएगा।