कुम्भराज: कुंभराज के बड़ौद गांव से इलाज कराने आए व्यक्ति की गुना में बालाजी अस्पताल के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोर सीसीटीवी में कैद
Kumbhraj, Guna | Nov 12, 2026 गुना में कुंभराज तहसील के ग्राम बड़ोद से 12 नवंबर को गुना में परिवार के सदस्य का इलाज कराने आए फरियादी मदन मोहन मीणा की एब रोड पर बालाजी अस्पताल गुना के बाहर से दिनदहाड़े बाई चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी में बाइक ले जाते कैद हुआ है। फरियादी का आरोप है फुटेज होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज कराने घंटो भटकना पड़ा। हालांकि पुलिस ने शिकायत पर मामला जांच में लिया है।