मुज़फ्फरनगर: EVM की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ नवीन मंडी में की बैठक
शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा EVM की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें विश्वास दिलाया कि यहां पर किसी भी तरह की EVM से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी तरह की दिक्कत है तो वह तुरंत ही उन्हें बता सकते हैं।