जतारा: जतारा नगर: गल्ला व्यापारी ने जहर खाया, हालत गंभीर, कारण अज्ञात
जतारा नगर में गल्ला व्यापारी बिट्टू जैन ने अज्ञात कारणों के चलते कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस जांच में जुटी है।