आठवें वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों का पौड़ी के मुख्य डाकघर पर प्रदर्शन।
पौड़ी। ग्रामीण डाक सेवकों ने उत्पीड़न बंद करने, आठवें वेतनमान का लाभ देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पौड़ी मुख्य डाकघर में सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डाक सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते हुए विभाग से समस्याओं के समाधान और मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।