लोक सुरों की बुलंद आवाज को मिला सम्मान!
उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पूनम सती को उनकी लोकगायकी और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को समृद्ध करने में योगदान के लिए ‘उफतारा सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।
पूनम सती ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज से उत्तराखंड के लोकगीतों को नई पहचान दिलाने का काम किया है। उनकी गायकी में पहाड़ की मिट्टी की खुशबू, लोकजीवन की संवेदना और उत्तराखंड की संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है।
उफतारा सम्मान मिलना सिर्फ पूनम सती का सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकभाषा, लोकसंगीत और लोकपरंपरा का सम्मान है।
Dehradun, Dehradun | Sep 14, 2026