बक्सर: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं जिला पुलिस ने जिले में संयुक्त रूप से चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Buxar, Buxar | Oct 14, 2025 जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए मंगलवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं जिला पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया गया. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए बक्सर पुलिस काफी तत्पर दिख रही है. जिसको लेकर मंगलवार को करीब 12:30 बजे अपराह्न में विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर वाहनों की विधिवत जांच की गई.