कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दिघवारा, सारण में
बालिका दिवस समारोह - 2026 का आयोजन,
आयोजन के तहत चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम
✨ *वर्ष 2026 की वैश्विक थीम:*
*"बाल विवाह समाप्त करें और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करें!"*
*"End Child Marriage and Invest in Girls' Rights!"*
KGBV दिघवारा में जिला पदाधिकारी, सारण के आदेशानुसार आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *वार्डन लवली कुमारी* एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।
इस अवसर पर *चित्रकला प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने "बाल विवाह मुक्त समाज, मेरी शिक्षा-मेरा अधिकार, सशक्त बेटी-समृद्ध बिहार" विषय पर अपनी कल्पनाओं को रंगों से सजाया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
*💬 जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी का प्रेरणा संदेश:*
"मेरी प्यारी बेटियों,
याद रखो - चूल्हा नहीं, कलम तुम्हारे हाथ में होनी चाहिए। बाल विवाह तुम्हारे सपनों पर ताला लगाता है, और शिक्षा उस ताले की चाबी है।
इस साल का आह्वान है - बाल विवाह को ना कहो, अपने अधिकारों में निवेश करो।
तुम पढ़ोगी, तो बढ़ोगी, और जब तुम बढ़ोगी तो पूरा सारण, पूरा बिहार बढ़ेगा।"
कार्यक्रम में वार्डन *लवली कुमारी*, सभी शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली।
*जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी के द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।*
2 views | Saharsa, Bihar | Oct 11, 2026