🎓 गेल डीएवी में करियर काउंसलिंग सत्र, विद्यार्थियों को मिली सफलता की नई दिशा 📚✨
दिबियापुर स्थित गेल डीएवी पब्लिक स्कूल, गेल गाँव में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सही करियर चयन को लेकर विशेष करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ डॉ. सुनील त्रिपाठी ने कक्षा VIII से XII तक के विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार करियर चुनने की प्रेरणा दी तथा बदलते समय में उभर रहे नए करियर क्षेत्रों से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में गेल डीएवी पब्लिक स्कूल, गेल गाँव और गेल डीएवी मॉडल स्कूल, गेल विहार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष संसाधन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षण गुणवत्ता और व्यावसायिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका गौर ने कहा कि सही समय पर मिला करियर मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ऐसे कार्यक्रम उन्हें अपने लक्ष्य तय करने में मदद करते हैं।
👏 विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।
📍 दिबियापुर द लीजेंड | औरैया की अपनी पहचान
📰 जानकारी भरोसे की
#DibiyapurTheLegend #GAILDAV #CareerCounselling #Dibiyapur #Auraiya
Auraiya, Auraiya | Oct 8, 2026