पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि केरा गांव के गेट के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है। फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो शराब पीने वाले मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले आरोपी मुकेश रोहिदास को गिरफ्तार किया है।