कटनी ग्रामीण: स्लीमनाबाद में मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुआ मंथन
स्लीमनाबाद ग्राम पंचायत में आज मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष जी के निर्देशन एवं विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी श्री सुनील उपाध्याय जी की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।