कुटुंबा: कुटुंबा में नाबालिग से दुष्कर्म के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, आरोपितों को फांसी देने की मांग
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में मंगलवार को अंबा में लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। घटना से आक्रोशित सैकड़ों स्थानीय लोगों, युवाओं और महिलाओं ने एकजुट होकर आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और न्याय के समर्थन में