मखदुमपुर: प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, मखदूमपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं को किया गया जागरूक
सोमवार के दिन 1 बजे प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, मखदुमपुर में बाल सरंक्षण के मुद्दे पर केंद्र प्रायोजित मिशन वातशल्य कार्यक्रम की दिशानिर्देश पर कवच परियोजना की तहत प्रखण्ड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ 4 दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला की शुरुआत हुई। इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।