जामताड़ा पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध, जामताड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कर्माटांड़ एवं जामताड़ा थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी के दौरान कुल 09 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मोबाईल-27 एवं फर्जी सिम कार्ड-39 बरामद किए गए। बरामद सभी सामग्रियों को विधिवत जप्त करते हुए गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। Jamtara Police #nonfollowers #allfollowers #facebookviral #trending
Pakaur, Pakur | Jul 19, 2026