सौर ऊर्जा को गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल
पीएम सूर्यघर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ एवं विद्युत विभाग के अभिसरण से जिला पंचायत कोण्डागांव में सोलर सखियों की कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में सोलर सखियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लाभ, सोलर सिस्टम की कार्यप्रणाली, स्थापना संबंधी आवश्यक जानकारी तथा पात्र ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
सोलर वेंडरों ने सोलर सखियों के साथ कार्य करने एवं केस तैयार करने की कार्ययोजना की जानकारी दी, जिससे महिलाएं वेंडरों के साथ जुड़कर अपनी आजीविका के अवसर भी बढ़ा सकेंगी।
बिहान के स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक परिवारों को पीएम सूर्यघर योजना से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।
#PMSuryaGhar #SolarSakhi #Bihan #Kondagaon #SolarEnergy RenewableEnergy