सेवा से अवसर, अवसर से सफलता की नई राह!
‘सेवा संकल्प अभियान’ के ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत केशकाल में युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया।
केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम की उपस्थिति में शुरू हुए इस केन्द्र से क्षेत्र के युवाओं को NEET, JEE, CGPSC और CG Vyapam जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं अध्ययन की सुविधा मिलेगी।
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि दूरस्थ अंचलों के युवाओं को कोण्डागांव आने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए केशकाल में यह सुविधा शुरू की गई है। इससे युवाओं को घर के समीप गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिलेगा और केशकाल को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
आर्थिक कारणों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित युवाओं के लिए यह पहल बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva
70 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 25, 2026