पूर्णिया पूर्व: डिमिया छतरजान पंचायत में कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत में जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर का 101वां जयंती शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे हर्सोल्लास के साथ उनके तैलीयचित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया ।इस कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने उनके जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।