पूर्णिया पूर्व: कर्पूरी जी सामाजिक न्याय के पुरोधा और राजनीति में शुचिता के पर्याय: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा
कर्पूरी जी सामाजिक न्याय के पुरोधा थे और राजनीति में शुचिता के पर्याय थे।वे लोहिया और जेपी के सच्चे अनुयायी थे।उन्होंने डॉ राममनोहर लोहिया के आदर्शों और विचारों को राजनीतिक जमीन पर उतारने का काम किया।लोहिया ने कहा था कि ' अगर मुझे पांच कर्पूरी मिल जाए तो मैं देश बदल सकता हूँ'।शोषित, वंचित, दलित और पिछड़ों के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले कर्पूरी जी थे।