आबू रोड: माउंट आबू के देलवाड़ा ओंकार आश्रम में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़
आबूराज (माउंट आबू) के देलवाड़ा स्थित ओंकार आश्रम में श्री श्री 1008 महंत तुलसी गिरी जी महाराज के सान्निध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ।यह विशाल शोभायात्रा देलवाड़ा से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई