गंगापुर: पीलोदा थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
पीलोदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पीलोदा थाना पुलिस ने कार्रवाई का अंजाम दिया है। गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 30/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।